 |
कौशल विकास योजनाओं के बारे में
ईएसडीएम क्षेत्र में कुशलता विकास योजना :
(1) 'इलेक्ट्रॉनिकी प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्र में कुशलता विकास के लिए चुनिन्दा राज्यों/ संघ शासित प्रदेशो के लिए वित्तीय सहायता योजना'
इलेक्ट्रॉनिकी उद्योग मे रोजगार में भारी संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। इसलिए, 'विनिर्माण' तथा 'सेवा सहायता' के क्षेत्रों में कार्य करने के प्रयोजन से रोजगार में वृद्धि करने के उद्देश्य से 9-10वीं कक्षा से आगे, आईटीआई, डिप्लोमा, गैर-इंजीनियरी स्नातक आदि वर्ग के विद्यार्थियों/बेरोजगार युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ईएसडीएम क्षेत्र में कुशलता विकास की सुविधा प्रदान करने के लिए 'इलेक्ट्रॉनिकी प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण' (ईएसडीएम) क्षेत्र में कुशलता विकास के लिए चुनिन्दा राज्यों/संघ शासित प्रदेशो के लिए वित्तीय सहायता योजना' को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नवम्बर, 2013 में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस योजना के अन्तर्गत, चुनिन्दा राज्यों में नाइलिट/इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र कुशलता परिषद/दूरसंचार क्षेत्र कुशलता परिषद द्वारा स्वीकृत 5 स्तर के व्यावसायिक कुशलता विकास पाठ्यक्रमों में कुल 90,000 व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जानी है। इस योजना का कुल परिव्यय 113.77 करोड़ रु. है जिसमें सहायता अनुदान की राशि 100 करोड़ रु. (लगभग) है।
इस योजना में इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र कुशलता परिषद, दूरसंचार क्षेत्र कुशलता परिषद तथा नाइलिट द्वारा चुने गए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण शुल्क का 75% सहायता के रूप में उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इस योजना में 40% सीटों के लिए, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आर्थिक रूप में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित होंगे, शत प्रतिशत शुल्क प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मूल्यांकन/प्रमाणन एजेंसियों को प्रति विद्यार्थी पंजीकरण-एवं-प्रमाणन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी (केवल पहले प्रयास के लिए)।
प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर, एक अधिकार प्राप्त समिति ने आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित; लक्ष्य समान रूप मे विभाजित अर्थात प्रति राज्य 7,500), जम्मू तथा कश्मीर (लक्ष्य : सभी 5 स्तरों में 15,000), कर्णाटक (लक्ष्य : सभी 5 स्तरों में 15,000), केरल (लक्ष्य : 11,250 - केवल स्तर 3, 4, 5 के लिए), पंजाब (लक्ष्य : सभी 5 स्तरों में 15,000), उत्तराखण्ड (लक्ष्य : 3750 केवल स्तर 1, 2 पाठ्यक्रमों के लिए) तथा उत्तर प्रदेश (लक्ष्य : सभी 5 स्तरों में 15,000)।
सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की सिफारिश की जिन्हें उक्त योजना के अन्तर्गत शामिल किया जा सकता है तथा योजना को लागू करने के लिए अब तक 24 पाठ्यक्रमों की संस्तुति की है। कर्णाटक राज्य ने एक पाठ्यक्रम पहले ही चालू कर दिया है और अन्य चुनिंदा राज्य तथा तीन मुख्य कार्यान्वयन एजेंसियाँ अर्थात नाइलिट, ईएसएससी और टीएसएससी द्वारा संबंधित राज्यों में इन पाठ्यक्रमों को शीध्र आरम्भ करने के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एजेंसियों का चयन करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
कौशल के लिहाज से लक्ष्य:
(1) 'इलेक्ट्रॉनिकी प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्र में कुशलता विकास के लिए चुनिन्दा राज्यों/ संघ शासित प्रदेशो के लिए वित्तीय सहायता योजना'
|
Lower level skills |
Middle level skills |
Higher level skills |
Level |
Un-skilled
(L1-L2) |
Semi-skilled
(L3) |
Supervisor
(L4) |
Master technician/ Trainer (L5) |
Entry at |
VIIIth pass |
10th pass |
10th + ITI, 12th pass, Other graduates (non-Science) |
Diploma, BSc. |
Course duration(to be fixed by NIELIT/SSC in line with NVEQF/ NSQF) |
3 months (~200-250 hrs)* |
6 month (~350 hrs.)* |
6 month (~350 hrs.)* |
6 month (~400 hrs.)* |
|
* No. of hours are indicative as per requirements indicated in NVEQF |
Target (No. of candidates) |
22,500 |
22,500 |
31,500 |
13,500 |
90,000 candidates |
All the courses are to be aligned with NSQF (National Skill Qualifications Framework) at various Levels (i.e. upto Level 5) in a modular way.
(2) 'डिजिटल भारत के लिए ईएसडीएम में कुशलता विकास' की योजना
माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा आरम्भ किए गए 'डिजिटल भारत' कार्यक्रम के तत्वावधान में, विभाग ने 09.12.2014 को 'डिजिटल भारत के लिए ईएसडीएम में कुशलता विकास' की एक योजना अनुमोदित की जिसमें देश के सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को शामिल किया गया ताकि पूरे देश में ईएसडीएम क्षेत्र के विकास के लिए एक आर्थिक प्रणाली का सृजन किया जा सके और 3,28,000 व्यक्तियों को 4 वर्षों की अवधि में 411 करोड़ रु. (लगभग) के परिव्यय से ईएसडीएम क्षेत्र में कुशलता विकास की सुविधा प्रदान की जा सके। यह पहले अनुमोदित ऊपर उल्लिखित 'इलेक्ट्रॉनिकी प्रणाली डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्र में कुशलता विकास के लिए चुनिन्दा राज्यों/संघ शासित प्रदेशो के लिए वित्तीय सहायता योजना' के क्रम में है, जिसे 8 राज्यों में कार्यान्वित किया जा रहा है। दोनों योजनाओं का कार्यान्वयन साथ-साथ किया जाना है।
कौशल के लिहाज से लक्ष्य:
(2) 'डिजिटल भारत के लिए ईएसडीएम में कुशलता विकास' की योजना
|
Lower level skills |
Middle level skills |
Higher level skills |
Level |
Un-skilled
(L1-L2) |
Semi-skilled
(L3) |
Supervisor
(L4) |
Master technician/ Trainer (L5) |
Entry at |
VIIIth pass |
10th pass |
10th + ITI, 12th pass, Other graduates (non-Science) |
Diploma, BSc. |
Course duration(to be fixed by NIELIT/SSC in line with NVEQF/ NSQF) |
3 months (~200-250 hrs)* |
6 month (~350 hrs.)* |
6 month (~350 hrs.)* |
6 month (~400 hrs.)* |
|
* No. of hours are indicative as per requirements indicated in NVEQF |
Target (No. of candidates) |
82,000 |
82,000 |
1,14,800 |
49,200 |
3,28,000 candidates |
All the courses are to be aligned with NSQF (National Skill Qualifications Framework) at various Levels (i.e. upto Level 5) in a modular way.
|
 |